ट्रम्प के महाभियोग के दौरान कैपिटल बिल्डिंग दंगों की वीडियो भी सामने आई

डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे महाभियोग शुरू होने के पहले दिन सामने आई वीडियो ने अमेरिका में हलचल मचा दी है इस वीडियो में ट्रम्प समर्थक यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग में दंगे करते नज़र आ रहे हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो में 6 जनवरी को विभिन्न मोबाइल कैमरों और टेलीविज़न फीड से ली गई फुटेज के वह दृश्य दिखाई दे रहे हैं जब ट्रम्प द्वारा उकसाई गई भीड़ ने कांग्रेस पर हमला किया जबकि उस समय वहां सांसद राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत को प्रमाणित कर रहे थे।

इस वीडियो क्लिप को ट्रम्प के भाषण के साथ जोड़ दिया गया जिसमे ट्रम्प यह कहते हुए नजर आ रहे है कि अगर आप लड़ नहीं सकते तो आपको देश नहीं मिल सकता। इस वीडियो मे लोगों को ” स्टॉप द स्टील” और “नो ट्रम्प नो पीस” के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।

सीनेट की कार्रवाई शुरू हुई तो महाभियोग प्रबंधकों ने पहले से ही ट्रम्प के बयानों और वारों के बीच के परिणामें की रखांकित कर दिया था उन्होंने उन सीनेटरों के लिए भी कानून बनाया जो सत्ता में बने रहने के लिए हिंसक तख्तापलट करने के लिए महाभियोग चलाने की फिराक में थे। गौरतलब है कि ट्रम्प की टीम ने इस दंगे को खूनी खेल कह कर संबोधित किया और इस हिंसा में मारे गए और घायल हुए लोगों का अपमान किया।

जेमी रस्किन के अनुसार उस दिन लोग मारे गए,अधिकारियों को चोट लगीं, एक अधिकारी को दिल का दौरा तक पड़ा जबकि एक अन्य की तीन अंगुलियां कट गई। उन्होंने सीनेटरों से सवाल किया कि क्या यही हमारा भविष्य है।

इसके साथ ही उन्होंने सीनेटरों से कहा कि आपने, हमने और हमारे देश ने जो भी उस दिन देखा और अनुभव किया वो किसी बुरे सपने के जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल के अंतिम समय में इस तरह दंगे भड़का कर चुपचाप निकल जाने का कोई अधिकार नहीं है ।

इन दंगो का कारण ट्रम्प द्वारा किए गए झूठे दावों को माना जा रहा है जिसमे उन्होनें कहा था कि चुनाव को उनसे छीन लिया गया है।उन्होंने और बहुमत नकारने के लिए चलाए गए अभियान में उत्पात मचाने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *