कीव पर रूस के ताबड़तोड़ हमले , 30 से अधिक मिसाइल दाग़ी

कीव पर रूस के ताबड़तोड़ हमले , 30 से अधिक मिसाइल दाग़ी

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ने वाले रूस ने अब राजधानी कीव का घेरा तंग करते हुए ताबड़तोड़ हमले किये।
रूस यूक्रेन संघर्ष के 28वें दिन रूस ने अधिक आक्रमकता दिखाते हुए राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए 30 से अधिक रॉकेट दाग़ते हुए शत्रुओं के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस के हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव लरज़ कर रह गई। रूसी सेना ने कीव के पूर्वी भाग पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए 30 से अधिक रॉकेट दाग़े ।

बता दें कि कल भी यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल रूसी सेना के हमलों की ज़द में आ गया था। यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित बिल्कुल नया रेट्रोविले शॉपिंग सेंटर बीती रात रूसी हवाई हमले की चपेट में आ गया। हमले ने शॉपिंग सेंटर के चारों ओर सब कुछ नष्ट ho गया था। रूसी सेना का कहना है कि इसका इस्तेमाल रॉकेट का भंडारण करने के लिए किया जा रहा था।

रूस ने यूक्रेन पर शॉपिंग मॉल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को सैन्य गतिविधि के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना शॉपिंग मॉल का इस्तेमाल कई रॉकेट लॉन्चर को फिर से लोड करने और रूसी सैनिकों पर गोलाबारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट का भंडारण करने के लिए कर रही थी।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *