रूस ने ईरान के खिलाफ किसी भी अमेरिकी कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी

रूस ने ईरान के खिलाफ किसी भी अमेरिकी कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी

रूसी सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को ईरान की घटनाओं के संबंध में उम्मीद जताई कि सभी पक्ष संयम बनाए रखेंगे और मामलों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। फेडेरेशन ऑफ़ रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता “दिमित्रि पेसकोव” ने सोमवार को अमेरिका और इज़रायल को ईरान के खिलाफ किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी चेतावनी दी।

पेसकोव ने हवाई जहाज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा: “हमें उम्मीद है कि ईरान के मामले में सभी पक्ष संयम बनाए रखें और मामलों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि, अमेरिका की ओर से ईरान पर संभावित हमला पूरे मध्य पूर्व में गहरा, दीर्घकालिक और गंभीर अस्थिरता पैदा करेगा, और इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा होगा।

रूस ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी ठोस वजह के बाहरी ताकतों का ईरान की आंतरिक राजनीति में दखल देना या किसी वजह से सैन्य रूप से हस्तक्षेप करना सबसे विनाशकारी परिणामों में से एक होगा। रूसी प्रवक्ता का कहना है कि सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर ध्यान देना चाहिए। रूस इस बात पर जोर देता है कि संघर्ष बढ़ने से क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान होगा, और इसे बढ़ावा देना किसी भी तरह से रचनात्मक नहीं है।

हम किसी भी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार: ईरानी अधिकारी
वहीं ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान की संप्रभुता या सीमा का उल्लंघन करता है तो ईरान उसे “पूरी तरह से युद्ध” के रूप में लेगा और सबसे कठोर तरीके से प्रतिक्रिया करेगा। ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उनका देश अपने सभी संसाधनों को उपयोग में लाकर किसी भी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

ऐसे में यह स्पष्ट है कि रूस, ईरान के समर्थन में एक मजबूत राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश दे रहा है, जो अमेरिका को कोई भी सैन्य कार्रवाई करने से पहले गहराई से विचार करने की सलाह देता है। रूस का दृष्टिकोण यह है कि समस्या का समाधान शांतिपूर्ण बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संवाद के जरिए होना चाहिए, न कि युद्ध और सैन्य टकराव के जरिए।

popular post

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *