पीएम मोदी ने इथोपिया के सर्वोच्च सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया

पीएम मोदी ने इथोपिया के सर्वोच्च सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर 2025 को इथियोपिया की संसद को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने इथियोपिया सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारत का है और इसे वे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया की संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में बोलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत और इथियोपिया के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और आपसी विश्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत और मूल्य एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं, और यही समानताएं दोनों को और करीब लाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इथियोपिया के रिश्ते केवल कूटनीतिक नहीं हैं, बल्कि सभ्यता, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दोनों देश शिक्षा, व्यापार, तकनीक और विकास के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

इथियोपिया सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। इस सम्मान को पाने वाले वे पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। सम्मान ग्रहण करते समय प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया और इथियोपिया की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर ने भारत और इथियोपिया के संबंधों को एक नई ऊंचाई दी है और दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने का संदेश दिया है।

popular post

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई कलाकारों ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई कलाकारों ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की 68वें ग्रैमी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *