मुझे नहीं लगता कि व्हाइट हाउस गोलाबारी का ईरान से कोई संबंध है: ट्रंप
व्हाइट हाउस के पत्रकार भोज समारोह में हुई गोलाबारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हमलावर अकेला था और उसे किसी संगठन या बाहरी पक्ष का समर्थन प्राप्त नहीं था। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस घटना का ईरान से कोई संबंध है, लेकिन इसकी जल्द ही पूरी जांच की जाएगी।”
ट्रंप ने यह भी बताया कि वॉशिंगटन में संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां कैलिफोर्निया स्थित उसके अपार्टमेंट पर छापेमारी कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा,
“वॉशिंगटन में हुए हमले की जांच का नेतृत्व हम स्वयं कर रहे हैं और आपराधिक जांच इकाइयों को तैनात किया जा रहा है। संदिग्ध के हथियार और घटनास्थल से मिले कारतूसों की भी गहन जांच की जा रही है, जहां घुसपैठ की कोशिश की गई थी।”
हम अमेरिकियों को अपने मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने होंगे: ट्रंप
आज रात हुई घटना को देखते हुए, मैं सभी अमेरिकियों से अपील करता हूं कि वे पूरे दिल से एक बार फिर इस बात का संकल्प लें कि हमारे बीच जो भी मतभेद हैं, उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए। हमें ऐसा करना ही होगा, हमें अपने विवादों का समाधान निकालना होगा।
मैं यह भी कहना चाहता हूं कि उस समारोह में रिपब्लिकन, डेमोक्रेट, निर्दलीय, रूढ़िवादी, उदारवादी और प्रगतिशील—सभी विचारधाराओं के लोग मौजूद थे। जब पत्रकार ने ट्रंप से यह सवाल किया कि, यह घटनाएँ बार-बार आपके साथ ही क्यों होती हैं?
ट्रंप ने जवाब दिया,
मैंने राजनीतिक हत्याओं (assassinations) के बारे में अध्ययन किया है, और मुझे तुम्हें बताना होगा कि आमतौर पर सबसे प्रभावशाली लोगों को ही निशाना बनाया जाता है।


popular post
इज़रायली सेना “लेबनान के दलदल” में फंस गई है: मआरिव
इज़रायली सेना “लेबनान के दलदल” में फंस गई है: मआरिव लेबनान सीमा पर जारी तनाव
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा