शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन, विश्व क्रिकेट में शोक की लहर

शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन, विश्व क्रिकेट में शोक की लहर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन हो गया है।

शेन वार्न ने 52 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने के कारण 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके प्रबंधन की ओर से कुछ समय पहले ही एक संक्षिप्त बयान जारी किया गया है कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

इस बयान में कहा गया है कि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद भी शेन वार्न को बचाया नहीं जा सका है। उनके परिवार की ओर से गोपनीयता का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि सही समय आने पर उनकी मौत के बारे में और अधिक विवरण जारी किया जाएगा।

याद रहे कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेलते हुए शेन वार्न ने 708 विकेट हासिल किये हैं। मुलीधारण ने टेस्ट मैचों में 800 विकेट पूरे किए हैं। 1993 से 2005 तक 194 वनडे मैच खेलते हुए शेन वार्न ने 293 सफलताएं हासिल की थी।

शेन वार्न ने अपने टेस्ट कैरियर में एक पारी में 37 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर पांच विकेट रहा है। शेन वार्न ने 73 टी-20 मैच खेलते हुए 70 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में 21 रन देकर चार विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

शेन वार्न का इस तरह अचानक जाना विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्हें क्रिकेट की दुनिया का ऐसा नाम कहा जाता है जिसने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से स्पिन के मायने ही बदल दिए थे। क्रिकेट इतिहास में उनका नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। क्रिकेट के मैदान में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याद किए जाने वाले शेन वार्न की गेंद ऑफ सेंचुरी को कोई नहीं भूल सकता। क्रिकेट का चाहे कोई भी प्रारूप हो शेन वार्न ने अपने उम्दा प्रदर्शन और खेलने के अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles