मैं बीजेपी में हूं इसलिए चिंतित नहीं हूं: पंकजा मुंडे

मैं बीजेपी में हूं इसलिए चिंतित नहीं हूं: पंकजा मुंडे

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनकी फैक्ट्री जब्त कर ली गई है जबकि पार्टी में उन्हें हाशिये पर डाल दिया गया है। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें बीजेपी में होने की वजह से चिंता नहीं है बल्कि वो निजी तौर पर मुश्किलों से घिरी हुई हैं।

एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया, ‘क्या आप बीजेपी को लेकर चिंतित हैं?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”मैं बीजेपी को लेकर चिंतित नहीं हूं, लेकिन निजी तौर पर मैं मुश्किलों से घिरी हुई हूं। जिस स्थिति का मैं सामना कर रही हूं वह अगर किसी के सामने आए तो वह चिंतित हो जाएगा क्योंकि ऐसे मौके पर पता नहीं होता कि क्या करना चाहिए, फिर भी मैं डटी रहती हूं।

जब पंकजा से उनके अगले कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैं चिंता के कारण कोई कदम नहीं उठाऊंगी। मैं बहुत मज़बूत हूं। मैं तुरंत डगमगाने वाली नहीं हूं। हाल ही में पंकजा मुंडे ने शिव शक्ति यात्रा निकाली थी जिसे बीजेपी के खिलाफ बगावत के संकेत के तौर पर देखा गया था।

इस बीच उन्होंने कहा था, ”अब राजनीति बहुत गंदी हो गई है। उनके इस बयान को एनसीपी और बीजेपी के बीच हुए हालिया गठबंधन की आलोचना के तौर पर देखा गया था। लेकिन पंकजा ने बताया, “यह रैली बियड़ (उनकी जन्मभूमि और निर्वाचन क्षेत्र) में थी और बियड़ में हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी एनसीपी है। एनसीपी से गठबंधन के बाद हमारे कार्यकर्ता चिंतित थे कि अब मेरा क्या होगा?

मैं सभी को अलग-अलग जवाब नहीं दे सकती थी, इसलिए मैंने रैली में जवाब दिया कि फिलहाल राजनीतिक स्थिति खराब है, लेकिन मैं उचित रास्ता चुनूंगी। पंकजा फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हाशिए पर हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा, ”जब मैं पिछले चुनाव में हार गयी थी तो किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। केवल उद्धव ठाकरे जी ने मुझे फोन किया था और उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया था।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *