ईरान में रेल दुर्घटना 10 की मौत ,50 घायल 15 की हालत गंभीर

ईरान में रेल दुर्घटना 10 की मौत ,50 घायल 15 की हालत गंभीर

ईरान में हुई रेल दुर्घटना में चार ट्रेन की बॉगियां पटरी से उतर गईं। हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर भेजे गए हैं।

पूर्वी ईरान में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई जिस मे कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई है और 50 अन्य घायल हो गए हैं। ईरान की न्यूज़ एजेंसी तस्नीम के अनुसार पूर्वी ईरान में बुधावर सुबह ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 13 लोग घायल हो गए और कम से कम 50 घायल हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह ट्रेन मशहद से याज़द की ओर जा रही थी।

यह ट्रेन स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे पटरी से उतरी। अधिकारियों ने कहा है कि यह रेल पटरी पर मौजूद एक खुदाई की मशीन से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। गवर्नर ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद ट्रेन की चार बॉगियां पटरी से उतर गईं। तीन प्रांतों से हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर भेजे गए और बचाव कार्य चलाया गया है।

गौरतलब है इसी साल ही ईरान ने अपने यहां बनी हुई सैंकड़ों रेल बॉगियों को अपने नेटवर्क में जोड़ा है। यह रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के प्रयास के तहत किया गया। सितंबर 2019 में एक ट्रेन सिस्तान और बलूचिस्तान में पटरी से उतर गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और 35 घायल हुए थे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *