दुबई: सऊदी अरब मानवाधिकार आयोग ने रायटर्स को दिए बयान में कहा है कि तीन युवा नाबालिग शिया युवकों को दिया गया मृत्युदंड कम कर के दस साल की कैद में बदल दिया गया है।
इन युवकों में सऊदी अरब के लोकप्रिय शिया धर्मगुरु एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शैख़ बाक़िर अल निम्र के भतीजे अली अल-निम्र भी शमिल है।
याद रहे कि जनवरी 2016 में बाक़िर अल निम्र को आले सऊद शासन ने मौत की सजा दी थी जिसके बाद सऊदी अरब समेत दुनिया भर में सऊदी सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे और विशेष कर सऊदी अरब और ईरान में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे ।
अली अल- निम्र को जब फरवरी 2012 में देश के पूर्वी प्रांत में विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के कारण गिरफ्तार किया गया, तब वे 17 वर्ष के थे। अली के अलावा मृत्यु दंड से बचने वालों में दाऊद अल-मरहून और अब्दुल्लाह अल-ज़हीर हैं जो अपनी गिरफ्तारी के समय क्रमशः 17 एवं 15 वर्ष के थे। प्रदर्शन के दौरान बंदी बनाये गए तीनों युवकों को अदालत ने मौत की सजा सुनायी थी।
सऊदी मानवाधिकार आयोग ने रायटर्स को बताया कि निम्र नौ साल से ज़्यादा का समय जेल में बिता चुके हैं, उनकी सजा को रविवार को बदला गया है जबकि उनके दोनों साथियों की सजा को नवम्बर 2020 में बदल दिया गया था। मानवाधिकार आयोग के अनुसार 2022 में इन तीनों को समय सीमा के अनुसार रिहा कर दिया जाएगा।
अली निम्र की सज़ा में बदलाव की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मां ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा ” ईश्वर ने चाहा तो जल्दी रिहाई होगी”।
याद रहे कि सऊदी अरब में पिछले साल ही यह शाही फरमान जारी किया गया था कि वयस्कों को मृत्युदंड दिया जाएगा जबकि नाबालिगों को 10 साल तक हिरासत केंद्रों में काटने होंगे।
मृत्युदंड विरोधी चैरिटी रेप्रीव ने इस खबर से खुशी जाहिर करते हुए आगाह किया कि सऊदी शासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये फरमान सभी किशोर अपराधियों पर लागू हो। रेप्रीव की डायरेक्टर माया फोआ ने कहा कि ये फरमान केवल हाई प्रोफाइल मामलों के लिए नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सऊदी अरब में किसी भी नाबालिग को मृत्यदंड ना दिया जाए।


popular post
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ हिज़्बुल्लाह ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा