पोप फ्रांसिस की इराक यात्रा समाप्त , वेटिकन के लिए हुए रवाना

आईएससीप्रेस: ईसाई जगत के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अपनी ऐतिहासिक इराक यात्रा समाप्त करके रोम के लिए रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के अल्पसंख्यक ईसाइयों में सहअस्तित्व, क्षमा और शांति के संदेश के साथ उम्मीद जगाना था।

इराक की चार दिन की यात्रा पर आए पोप और उनके साथी प्रतिनिधिमंडल को आज बाद बगदाद हवाईअड्डे पर विदाई दी गई। पोप ने अपनी इस यात्रा के दौरान इराक के पांच प्रांतों का दौरा किया। पोप का विमान जब उड़ान भर रहा था तब इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने हाथ हिलाकर उन्हें विदा किया।

पोप फ्रांसिस ने इस दौरान वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह अली अल-सिस्तानी के साथ उनके घर जाकर मुलाकात की। यह पहला अवसर था जब पोप ने किसी से उनके निवास स्थान पर जाकर भेंट की हो। पोप ने संकट के समय आयतुल्लाह सीस्तानी की सराहनीय भूमिका के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने साथ ही इस्लामिक स्टेट समूह के आतंक के पीड़ित ईसाइयों से भी मुलाकात की और उनकी कहानी सुनी।

पोप ने अपनी इराक यात्रा के दौरान इराकी धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की जिस में देश भर के धार्मिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें मुसलमान, ईसाई, आदि धर्मों के प्रतिनिधि शामिल थे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *