इस्राईल की दो टूक, समझौता हो या न हो, ईरान का परमाणु खतरा खत्म होना चाहिए इस्राईल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने बुधवार को कहा कि वियना में प्रमुख शक्तियों और ईरान के बीच कोई समझौता हुआ हो या न हुआ हो, ईरानी परमाणु खतरा हमेशा के लिए खत्म होना चाहिए।
इस्राईल के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान एक टाइम बम है जो इस्राईल और मध्य पूर्व के लिए खतरा है और मैं चल रही बातचीत पर अपनी नज़रे रखे हुआ हूँ और मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे को कम नहीं आंकने का आह्वान करता हूं।
ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीएनएन ने खुलासा किया था कि पोम्पिओ और नेतन्याहू के आग्रह पर 2018 परमाणु समझौते पर ख़तम करने को ट्रम्प के फैसले को शीत युद्ध के बाद से सबसे बेवकूफ, सबसे विचारहीन और सबसे हानिकारक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा निर्णयों में से एक के रूप में वर्णित किया। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इस्राईल हर संभव कोशिश करता रहा है।
अमेरिका के परमाणु समझौते से निकलने एवं यूरोपीय पक्षों द्वारा दिए गए वचनों का पालन ना करने से नाराज ईरान ने भी मई 2019 में धीरे-धीरे समझौते का पालन करना बंद कर दिया था। अमेरिका की ओर से समझौते के उल्लंघन के बाद दिए गए वादों का पालन करने की अपील और यूरोप की उदासीनता को देखते हुए ईरान ने भी धीरे-धीरे जवाबी कार्रवाई करते हुए इस समझौते की शर्तों का पालन करने से इंकार कर दिया था।
इन सब बातों के बीच इस्राईल के राष्ट्रपति का ईरान से डर उनकी बातों से साफ़ पता चलता है जहां वह कहते हुए दिखे कि परमाणु खतरा खत्म करने के मुद्दे पर इस्राईली समाज और उसके नेतृत्व में सहमति बनी है।


popular post
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना यूरोपीय परिषद के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा