इराक, अमेरिका के सैन्य ठिकाने ऐनुल असद पर फिर बरसे मिसाइल

इराक में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर बने अमेरिकी गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले अमेरिका के एक अड्डे को निशाना बनाकर कम से कम 10 रॉकेट दागे गए हैं। अमेरिकी सेना और इराकी बलों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई अमेरिकी सैनिक मारा गया है या नहीं।

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबार प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाई अड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। इस हवाई अड्डे पर अमेरिकी बल मौजूद हैं। वायने मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है। इराकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ये रॉकेट अनबार के अल बगदादी इलाके में पाए गए।

याद रहे कि पॉप फ्रांसिस के इराक की यात्रा पर जाने की ख़बरें हैं और यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दो दिन बाद पोप फ्रांसिस के इराक यात्रा पर आने की संभावना है। इस यात्रा के दौरान उनका बगदाद, दक्षिणी इराक और इरबिल जाने का कार्यक्रम है।

आपको बताते चलें कि पिछले साल बगदाद हवाई अड्डे के बाहर अमेरिका की ओर से किए गए हमले में ईरान के सेना नायक जनरल कासिम सुलैमानी की मौत हो गई थी। बुधवार को उसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया, जिस पर जनरल सुलैमानी की हत्या का बदला लेने के लिए पिछले साल जनवरी में ईरान ने मिसाइल हमले किए थे।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *