ईरान का मुक़ाबला नहीं आसान, हमलों के बाद शुरू किया 60% यूरेनियम संवर्धन : यादलिन

 

ईरान के नतंज़ परमाणु सनयंत्र पर हमला हुआ तो ऐसी अफवाहें थी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी हानि हुई है लेकिन ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को 60% कर साड़ी अफ़्वहों पर विराम लगाते हुए अपने विरोधी ख़ैमे को सदमे में ड़ाल दिया है।

अफ़वाहें थीं कि ईरान के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता को भारी नुक़सान पहुंचा है और वह कम से कम 9 महीने तक अपनी इस क्षमता को बहाल नहीं कर सकेगा। हालांकि तेहरान द्वारा संवर्धन का ग्रेड तुरंत रूप से 20%से बढ़ाकर 60% करने से इन अफ़वाहों पर पानी फिर गया।

इस्राईल सेना की ख़ुफ़िया सेवा के पूर्व प्रमुख आमोस यादलिन ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान पिछले 20 वर्षों से इस तरह के हमले के लिए पहले से तैयार था।

यादलिन ने 2007 में इस्राईली सेना की ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख के रूप में सीरिया के तथाकथित ख़ुफ़िया परमाणु प्लांट पर बमबारी की योजना तैयार की थी, हालांकि दमिश्क़ कहता रहा है कि उसकी कभी ऐसी कोई योजना नहीं थी।

यादलिन के अनुसार इराक़ का पूर्व तानाशाह सद्दाम और सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद आश्चर्यचकित रह गए थे, लेकिन ईरान को ऐसी कार्रवाई पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ। इराक़ और सीरिया के परमाणु प्रतिष्ठान एक ही स्थान पर केन्द्रित थे, लेकिन ईरान का परमाणु कार्यक्रम काफ़ी फैला हुआ है और बहुत मज़बूत है।

यादलिन के अनुसार, हमने जो किया उसको देखते हुए ईरान ने रणनीति बनाई। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्राईल ने भी अपनी अतीत की कार्यवाहियों से सीखा है और अधिक विध्वंसकारी कार्यवाहियों के लिए उसके पास अधिक क्षमता है।

याद रहे कि यादलिन 1981 में इराक़ के निर्माणाधीन परमाणु प्रतिष्ठान पर बमबारी करने वाले इस्राईली पायलटों में शामिल थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *