Site icon ISCPress

ट्रंप की धमकी पर ईरान के मुख्य न्यायाधीश का पलटवार, अमेरिका होर्मुज़ के पास आने की हिम्मत नहीं कर सकता

ट्रंप की धमकी पर ईरान के मुख्य न्यायाधीश का पलटवार, अमेरिका होर्मुज़ के पास आने की हिम्मत नहीं कर सकता

ऐसे समय में जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यह दावा कर चुके थे कि, उन्होंने ईरान की नौसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, आज उन्होंने ईरानी नौकाओं पर गोली चलाने का आदेश दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा:

“मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना को आदेश दिया है कि, किसी भी ऐसी नाव पर, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो (उनकी नौसेना के सभी जहाज़—कुल 159—समुद्र की तह में पड़े हैं!), जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, गोली चलाई जाए और उसे नष्ट कर दिया जाए।”

ट्रंप ने आगे कहा:

“इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, हमारे ‘माइन-स्वीपर’ (बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज़) अभी जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूँ कि यह गतिविधि जारी रहे, बल्कि इसे तीन गुना बढ़ा दिया जाए।”

ट्रंप की धमकियों पर ईरानी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ग़ुलाम हुसैन मोहसनी एज़्ज़ेई ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,अमेरिकियों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास आने की हिम्मत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा,

ईरान की सशस्त्र सेनाओं का होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शक्ति प्रदर्शन गर्व का विषय है। कल भी इस रणनीतिक जलमार्ग में 3 उल्लंघन करने वाले जहाज़ों पर कार्रवाई की गई। अमेरिकियों में इस जलडमरूमध्य के पास आने की हिम्मत नहीं है; उन्होंने देखा है कि उनके तथाकथित उन्नत युद्धपोतों—“मर्फी” और “पीटरसन”—का क्या हाल हुआ।

इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का “झुंड रणनीति” (Swarm Tactic) वाला बेड़ा, तेज़ गति वाली नौकाओं और ड्रोन के साथ, फारूर द्वीप की समुद्री गुफाओं से अमेरिकी जहाज़ों का इंतज़ार कर रहा है, ताकि भारी रक्षा हमले (सैचुरेशन अटैक) के जरिए आक्रमणकारियों को करारा जवाब दिया जा सके।

Exit mobile version