ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ यूरोपीय संघ की निष्क्रियता की आलोचना की

ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ यूरोपीय संघ की निष्क्रियता की आलोचना की स्पेन में मौजूद ईरान के राजदूत ने 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के पीछे हटने पर यूरोप की निष्क्रियता की आलोचना की ह।

ईरान के इस राजनयिक ने साथ ही अपने बयान में कहा कि यूरोपीय संघ ने अमेरिका की एकतरफ़ा वापसी के बाद तेहरान पर वाशिंगटन के क्रूर प्रतिबंधों के खिलाफ कोई भी प्रभावी उपाय नहीं किया।

Newsnationtv.com के मुताबिक़ हसन कश्कावी ने शनिवार को स्पेन की यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसरों और छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह यह कटाक्ष किया। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समझौते में वाशिंग्टन की तुरंत वापसी की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। औपचारिक तौर से संयुक्त व्यापक कार्य जेसीपीओए के तौर पर जाना जाता है, यही वजह है कि हाल में ईरान और बाक़ी जेसीपीओए सदस्यों के बीच आस्ट्रिया की राजधानी वियना में वार्ता हो रही है।

ईरान और ईरानियों के विरुद्ध अमेरिकी प्रतिबंधों और स्पेन समेत दूसरे देशों के साथ ईरान के संबंधों पर उनके प्रतिकूल असर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने सख़्ती से कहा कि यूरोपीय संघ ने वाशिंग्टन के क्रूर पाबंदियों का कोई असरदार हल नहीं निकाला।

सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ राजदूत ने कहा कि यूरोपीय देशों द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं होने के बावजूद ईरान ने बाक़ी जेसीपीओए दलों के साथ अपने एजेंडे पर अपने पक्ष को फिर से रखा है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *