Site icon ISCPress

अगर ईरान के अस्तित्व पर ख़तरा आया, तो उसके साथ मिलकर लड़ेंगे: इराक़ी प्रतिरोध समूह

अगर ईरान के अस्तित्व पर ख़तरा आया, तो उसके साथ मिलकर लड़ेंगे: इराक़ी प्रतिरोध समूह

इराक़ के एक आतंकवाद-विरोधी प्रतिरोध समूह ने प्रतिज्ञा की है कि यदि अमेरिका और इस्राईल के साथ युद्ध से इस्लामी गणराज्य ईरान के अस्तित्व पर ख़तरा पैदा होता है, तो वह ईरान के साथ मिलकर युद्ध में शामिल होगा।

कताइब सय्यिद अल-शुहदा (Kata’ib Sayyid al-Shuhada) के महासचिव अबू अला अल-वलाई ने कहा, “अगर ईरान को अपने अस्तित्व के लिए वास्तविक ख़तरे का सामना करना पड़ता है, तो हम निश्चित रूप से उस लड़ाई में शामिल होंगे।

उन्होंने आगे कहा,

हालाँकि, अगर ख़तरा अस्तित्व के लिए नहीं है, तो हम इसमें शामिल नहीं होंगे, जैसा कि हमने ईरान के ख़िलाफ़ हालिया युद्ध के दौरान किया था। अल-वलाई ने इस बात पर ज़ोर  दिया कि, उनके प्रतिरोधी गुट और तेहरान के बीच संबंध केवल राजनीतिक समानता या राजनीतिक समर्थन तक सीमित नहीं हैं।

अल-वलाई ने कहा,

ईरान के साथ हमारे संबंध ऐतिहासिक और धार्मिक हैं। हम ईरान को अपना पड़ोसी और मित्र मानते हैं। आईएसआईएस (दाइश, आतंकवादी समूह) के ख़िलाफ़ युद्ध के दौरान उसने हर तरह से हमारा समर्थन किया। इसमें रसद संबंधी सहायता, प्रशिक्षण और हथियारों से लेकर ईरानी सलाहकारों की भागीदारी तक शामिल थी।”

इराक़ के इस प्रमुख प्रतिरोधी नेता ने कहा, “यह धर्म और पड़ोसी होने के संबंधों पर आधारित एक गहरा और पुराना रिश्ता है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। एक ही युद्धभूमि पर और एक ही खाई में लड़ते हुए हमारा खून एक-दूसरे के खून में मिला है।”

Exit mobile version