सऊदी अरब में यमनी प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार मानवीय मुद्दा

सऊदी अरब में यमनी प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार मानवीय मुद्दा  सऊदी अरब यमनी शरणार्थियों को अपने यहां से चुन-चुन कर निकाल रहा है।

सऊदी अरब में यमनी प्रवासियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए यमन जन आंदोलन अंसारुल्लाह ने कहा है कि यमनी प्रवासियों के साथ सऊदी अरब में जो कुछ भी हो रहा है वह एक मानवीय संकट है।

स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को यमन जन आंदोलन अंसारुल्लाह के अधिकारिक प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने सऊदी अरब में यमनी प्रवासियों के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि खेद की बात है कि सऊदीअरब में यमनी प्रवासियों की एक बड़ी संख्या को उत्पीड़न का निशाना बनाया जा रहा है।

मोहम्मद अब्दुल सलाम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए सऊदी अरब से यमनी प्रवासियों को निकालने पर प्रतिक्रिया दी। अब्दुल सलाम ने प्रवासियों को सऊदी अरब से निकाले जाने के मुद्दे को एक मानवीय संकट बताया है।

उन्होंने कहा कि सऊदी राजशाही ने यमनी प्रवासियों के बारे में हाल ही में जो फैसला लिया है यह एक मानवीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वह यमनी प्रवासियों को सिर्फ इसलिए प्रताड़ित कर रहे हैं कि वह यमन के नागरिक हैं।

हमें अफसोस है कि वह बिना किसी कारण के सिर्फ इसलिए प्रवासियों को प्रताड़ित कर रहे हैं कि वह यमन के नागरिक हैं।

याद रहे कि हाल ही में यमनी मीडिया ने यमन सीमा क्षेत्र के पास स्थित जीज़ान, नजरान और असीर प्रांत से यमनी प्रवासियों को बिना किसी कारण के निकलने का आदेश दिया है।

यमन के इन नागरिकों में श्रमिकों के अलावा सऊदीअरब के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले एवं कई ठेकेदार भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles