अर्दोग़ान ने फिर पलटी मारी, क़ुद्स और मस्जिदे अक़्सा में बदलाव नामंज़ूर

अर्दोग़ान ने फिर पलटी मारी, क़ुद्स और मस्जिदे अक़्सा में  बदलाव नामंज़ूर

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने फिलिस्तीन के लिए अपने समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि हमे क़ुद्स शहर और मस्जिदे अक़्सा में किसी तरह की तब्दीली मंज़ूर नहीं है.

समय समय पर अपने बदलते रुख के लिए बदनाम तुर्की के राष्ट्रपति ने हाल ही में इस्राईल के राष्ट्र्पति के साथ बातचीत करते हुए दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों की दुहाई देते हुए इस्राईली नेता का जमकर गुणगान किया था.

अब जब अर्दोग़ान ने तुर्की की यात्रा पर आए फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाक़ात की तो इस्राईल के विरुद्ध ज़बान हमले बोलते हुए फिलिस्तीन के लिए तुर्की की हिमायत का ऐलान किया है.

अर्दोग़ान ने दावा करते हुए कहा कि इस्राईल के साथ तुर्की के अच्छे रिश्तों का फिलिस्तीन और तुर्की के रिश्तों पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. तुर्क नेता ने कहा कि यह ठीक है कि इस्राईल के साथ हमारे रिश्ते सुधर रहे हैं और दोनों देश सार्वजनिक संबंधों की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन इस काम से फिलिस्तीन को मिलने वाली हिमायत में कोई कमी नहीं आएगी.

महमूद अब्बास से मुलाक़ात के बाद एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस से बात करते हुए अर्दोग़ान ने कहा कि हमे क़ुद्स और मस्जिदे अक़्सा की स्थिति में किसी बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे इस्राईल की ओर से ऐसी किसी भी हरकत को हम मंज़ूरी नहीं दे सकते.

अर्दोग़ान ने दावा करते हुए कहा कि हम इस्राईल को तुर्की के कड़े रुख के बारे में बता चुके हैं कि हम क़ुद्स शहर की स्थिति और मस्जिदे अक़्सा में किसी भी बदलाव को किसी भी क़ीमत पर मंज़ूरी नहीं देंगे.

 

popular post

ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया

ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *