अमेरिका को इराक से अपमानित होकर निकलना पड़ेगा

अमेरिका को इराक से अपमानित होकर निकलना पड़ेगा इराकी प्रतिरोध समन्वय समिति ने देश से विदेशी सैनिकों की वापसी को लेकर मंगलवार को एक बयान जारी किया।

अमेरिका की इराक में उपस्थिति के बारे में बात करते हुए इराकी प्रतिरोध समिति ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि यह हमारे लिए हर दिन स्पष्ट हो रहा है कि अमेरिकी अतिगृहित बल इराकी संसद के प्रस्ताव को लागू करने के लिए हमारे प्यारे देश इराक की मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं हैं।

बयान में कहा गया है कि इराकी प्रतिरोध समिति ने, सरकार के साथ सहयोग करने वाले कुछ राजनीतिक समूहों की इच्छाओं के अनुरूप, अमेरिकी सेना को इराकी लोगों और स्वतंत्रता की इच्छा को पूरा करने और पूर्ण संप्रभुता हासिल करने के लिए इस प्रस्ताव को लागू करने का अवसर दिया। बयान के अनुसार, इराकी प्रतिरोध ने दिए गए अवसर पर सबसे अधिक संयम दिखाया, ताकि शायद सरकार इराक से अमेरिकी अतिगृहित बलों को निकालने के अपने कर्तव्य को पूरा करेगी … लेकिन जाहिर तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका इराक में अपनी ताकतों को बनाए रखने पर जोर दे रही है।

इराकी प्रतिरोध समिति ने उल्लेख किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका मौजूदा ठिकानों पर अपनी सेना को बनाए रखने के साथ-साथ इराकी हवाई क्षेत्र को नियंत्रित करने और आईएसआईएस तत्वों से मुक्त क्षेत्रों पर जासूसी करने का इरादा रखता है। बयान में जोर देकर कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका इराक के राजनीतिक और आर्थिक निर्णय को नियंत्रित करने और देश में खुले तौर पर हस्तक्षेप करने के लिए काम कर रहा है।

बयान में ज़ोर देकर कहा गया कि अमेरिकी का सपना है कि इराक पर राज करेगा लेकिन उसका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। अमेरिका को इराक से अपमानित होकर निकलना पड़ेगा  क्योंकि शहीदों और पवित्र स्थानों की भूमि में कब्जा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी औपचारिक है और अमेरिकी सैनिक इराक नहीं छोड़ेंगे; एक मुद्दा जिसे इराकी प्रतिरोध समूहों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सेना बनी रहती है तो वे इसका सामना करेंगे और अमेरिकी सेना बलों को अपने देश इराक से भगा देंगे।

 

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *