इस्राइली विदेश मंत्री का तुर्की दौरा हो सकता है रद्द

इस्राइली विदेश मंत्री का तुर्की दौरा हो सकता है रद्द

इस्राइली समाचार सूत्रों का कहना है कि देश में राजनीतिक अस्थिरता के देखते हुए विदेश मंत्री की तुर्की यात्रा को रद्द किया जा सकता है।
हालांकि इसी सप्ताह मीडिया में यह खबर आई थी कि इस्राइल के विदेश मंत्री ययर लैपिड तुर्की की यात्रा पर जाने वाले हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनकी यह यात्रा रद्द ह सकती है।

इस्राइल के चैनल कान न्यूज़ ने खबर दी है कि इसराइल में बदतर होते राजनीतिक हालात को देखते हुए गुरुवार को प्रस्तावित लैपिड की तुर्की यात्रा को रद्द किया जा सकता है।
इस्राइली मीडिया के अनुसार इस देश के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट और विदेश एवं पर्यटन मंत्री लैपिड के बीच संसद को भंग करने और शीघ्र चुनावों पर सहमति बन रही है।

इस्राइली मीडिया ने लिखा है कि रविवार की रात बेनेट और लैपिड में यह सहमति बनी है कि आगामी सप्ताह में संसद को भंग करने को लेकर चुनाव किया जाए। अगर यह चुनाव सही से संपन्न हो जाता है तो लैपिड इस्राइल के अगले कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
इस्राइल में राजनीति अस्थिरता पर उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने अपने गठबंधन को स्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश की थी।

यायर लैपिड की तुर्की यात्रा रद्द करने की संभावना के बारे में अटकलें तब लगीं जब इस्राइली मीडिया ने रविवार को बताया कि शासन के विदेश मंत्री गुरुवार को तुर्की का दौरा करेंगे। बताया जा रहा था कि इस यात्रा पर लैपिड तुर्की के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं, और अधिकारियों से तुर्की में इस्राइली नागरिकों को ईरान की तरफ़ से तथाकथित संभावित खतरे के बारे में बातचीत करेंगे।

ईरान में सय्याद खुदाई की हत्या में इस्राइल की संलिप्पता के बाद ही ईरान ने कहा था कि वह उनकी हत्या का बदला ज़रूर लेगा, तभी से इस्राइल कहता आया है कि तुर्की में इस देश के नागरिकों को ईरान से खतरा है। हाल में ही इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइज़री जारी करके इस देश के नागरिकों को तुर्की, बहरीन, यूएई और कुवैत जैसे देशों की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

popular post

अमेरिका ने क्यूबा को फिर धमकी दी, राजनीतिक बदलाव की आशंका बढ़ी

अमेरिका-क्यूबा संबंध एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका ने क्यूबा सरकार को चेतावनी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *