वसीम रिज़वी के खिलाफ देश भर में उम्डा जनाक्रोश, हयाती क़ब्र भी तोड़ी

समय समय पर विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी को कुरान की आयतों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने के बाद सख्त विरोध झेलना पड़ रहा है। रविवार को लखनऊ के तालकटोरा की कर्बला में वसीम की हयाती कब्र तोड़ दी गई।

आपको बताते चलें कि ‘हयाती कब्र’ उन कब्रों को कहते हैं जिसे लोग अपनी ज़िंदगी में अपनी पसंद की कर्बला या क़ब्रिस्तान में पहले से क़ब्र का पैसा देकर बुक करवा लेते हैं और उस जगह अपने नाम का पत्थर और कब्र की अनुकृति बनाने के लिए कोई निशानी लगा देते हैं।

वसीम ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि क़ुरआन-शरीफ से 26 आयतें निकाल दी जाएं क्यों कि वे आयतें आतंकवाद की शिक्षा देती हैं। इससे मुसलमानों में भारी रोष है और रविवार को लखनऊ में हुए एक सम्मेलन में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ऐलान किया था कि वसीम रिज़वी को मरने के बाद मुल्क के किसी भी कब्रिस्तान में दफन होने के लिए जमीन नहीं दी जाएगी और न ही कोई मौलाना उनके जनाज़े की नमाज़ पढ़ाएगा।

इस सम्मेलन में भाग ले रहे मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि वसीम रिज़वी का क़ुरआन के बारे में ऐसी याचिका दाखिल करने का मक़सद हिन्दू लोगों की नज़रों में मुसलमानों को घृणा का पात्र बनाना है। ताकि समाज में हिन्दू-मुस्लिम नफरत और बड़ी हो सके। सम्मलेन में कहा गया कि वसीम इस ध्रुवीकरण से अपने राजनीतिक आकाओं को चुनावी फायदा पहुंचना चाहता है।

समाज के साथ साथ अपने घर से भी दूर हो चुके वसीम ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि वो इतना विरोध झेलने के बाद भी इस लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। वसीम ने कहा कि उनकी मांग के बाद उनके घर वाले, यहां तक कि उनके बीवी-बच्चे भी उन्हें छोड़ कर चले गए हैं लेकिन वह आखिरी दम तक इस मुद्दे पर लडेंगे और जब उन्हें लगेगा कि वो हार रहे हैं तो खुदकुशी कर लेंगे।

popular post

फ्रांस में नए सिरे से विरोध प्रदर्शनों की आशंका, 70 हजार पुलिसकर्मियों और सेना की तैनाती

फ्रांस में नए सिरे से विरोध प्रदर्शनों की आशंका, 70 हजार पुलिसकर्मियों और सेना की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *