तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की

(आईएससीप्रेस): तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस बार पार्टी ने 100 से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी।

ममता ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए. मुझ पर विश्वास रखें. सिर्फ  तृणमूल कांग्रेस की बंगाल के विकास के लिए काम कर सकती है, ताकि बंगाल देश के टॉप स्टेट बने. पिछले 10 सालों में हमने बहुत मेहनत की है. कोरोना और अम्फान तूफान जैसी विपदाओं से पार पाया है. हमने अच्छा काम किया है.

बनर्जी ने कहा कि 23-24 मौजूदा टीएमसी विधायकों जिनकी उम्र ज़्यादा है उनको कोरोना की वजह से टिकट नहीं दिया गया है उनकी जगह पर नए और छोटे चेहरों के साथ बदल दिया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुभान देब भट्टाचार्य भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जो लोगों को टिकट नहीं मिल पाया है जल्द ही उनको वापस विधान परिषद में लाया जाएगा। बनर्जी ने कहा, हम आज 294 सीटों में से 291 सीटों की घोषणा कर रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार 8 चरणों में मतदान होगा। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए 27 मार्च (30 सीटों), 1 अप्रैल (30 सीटों), 6 अप्रैल (31 सीटों), 10 अप्रैल (सीटों), 17 अप्रैल (सीटों), 22 अप्रैल (सीटों), अप्रैल 26 (सीटों), 29 अप्रैल (सीटों) को मतदान होंगे और मतों की गिनती 2 मई को होगी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *