सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर असम सरकार को अवमानना का नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर असम सरकार को अवमानना का नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने असम के सोनापुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। जस्टिस बी. आर. गवई और के. वी. विश्वनाथन की बेंच ने राज्य को तीन हफ्ते के अंदर जवाब देने का आदेश दिया है और निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक यथास्थिति को बरकरार रखा जाए। अदालत ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। असम सरकार ने आदिवासी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बताकर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था। इसके बाद फारूक अहमद समेत 48 याचिकाकर्ताओं ने अदालत में याचिका दायर की थी, जिसमें इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करार दिया गया।

बता दें कि 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक देशभर में बुलडोजर की कार्रवाई रोकने का आदेश दिया था।

ध्यान देने वाली बात है कि 17 सितंबर 2024 को जमीअत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी निर्माण के अलावा अन्य मामलों में बुलडोजर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत ने स्पष्ट किया था कि इस आदेश का असर सड़कों, फुटपाथों या रेलवे लाइनों पर बने अवैध निर्माण पर नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सभी पक्षों को सुनने के बाद वह बुलडोजर कार्रवाई के संबंध में देशभर में लागू करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी।

जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच ने यह आदेश विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा आरोपियों की इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा था कि 1 अक्टूबर तक हमारी अनुमति के बिना देश में कहीं भी बुलडोजर नहीं चलेगा। याचिकाकर्ता जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि बीजेपी शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाकर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अधिकारियों के हाथ इस तरह नहीं बांधे जा सकते हैं।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *