S-400 की आपूर्ति जारी रहेगी, अफ़ग़ान और आतंकवाद पर साथ हैं भारत और रूस

S-400 की आपूर्ति जारी रहेगी, अफ़ग़ान और आतंकवाद पर साथ हैं भारत और रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की भारत यात्रा के बीच दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को मजबूत करने के लिए 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

S-400 की आपूर्ति जारी रखने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए दोनों देशों ने अमेरिकी दबाव और प्रतिबंधों को दरकिनार कर दिया है।

भारत और रूस ने 21वें वार्षिक सम्मेलन में आतंकवाद और अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। दोनों देशों ने 28 समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसमें से 9 समझौते दोनों देशों की सरकार के बीच के बाकी 19 समझौते आपसी व्यापार के आधार पर हुए हैं।

रूस ने भारत को S-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए व्लादीमीर पुतिन ने स्पष्ट कहा है कि S-400 की आपूर्ति जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच शिखर वार्ता को सफल और काफी फलदाई बताते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार, बौद्धिक संपदा, बैंकिंग, ऊर्जा और अन्य कई क्षेत्रों में 28 समझौते किए गए हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि भारत की सुरक्षा संबंधी सभी चिंताओं पर इस मुलाकात के दौरान चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई इस बैठक में अफगानिस्तान मुद्दे पर भारत और रूस के बीच करीबी सहयोग और विचार-विमर्श जारी रखने का फैसला किया गया है। दोनों देश इस बात को लेकर स्पष्ट रुख अपनाए हुए हैं कि अफगानिस्तान की धरती का प्रयोग किसी भी तरह के आतंकी कृत्यों की साजिश , प्रशिक्षण और उन्हें पनाह देने के लिए नहीं होना चाहिए।

वहीं रक्षा मंत्री स्तर की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने रूस को भारत का दीर्घकालिक और सामरिक साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों देशों के आपसी संबंध वैश्विक शांति व समृद्धि बहुपक्षवाद और आपसी समझबूझ पर आधारित हैं। राजनाथ सिंह ने भारत को मिलने वाले रूस के सशक्त सहयोग की सराहना की।

popular post

कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के तेल टैंकरों के चालक दल को आईआरजीसी की चेतावनी: अपने जहाजों को तुरंत छोड़ दें

कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के तेल टैंकरों के चालक दल को आईआरजीसी की चेतावनी:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *