देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होने दिया जाएगा: अमित शाह

देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होने दिया जाएगा: अमित शाह

कोटा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरक्षण को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि अगर वह आरक्षण हटाना चाहेगी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसे आरक्षण नहीं हटाने देगी। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को यहां कोटा-बौंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया है। यदि कांग्रेस,आरक्षण हटाना भी चाहे तो भी जब तक भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति का आरक्षण नहीं हटाने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार जब हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं कि 400 पार करने से आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, ”हमने कभी भी आरक्षण हटाने के लिए बहुमत का इस्तेमाल नहीं किया।”

गृहमंत्री अमित शाह  कहा कि जब कांग्रेस को बहुमत मिला तो उसने देश में आपातकाल लगा दिया। जब हमें बहुमत मिला तो कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, राम मंदिर बनाया गया, शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए सीएए लाया गया, महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया, गरीबी उन्मूलन और देश को सुरक्षित बनाने के लिए काम किया गया। देश को सुरक्षित करने और इसकी अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम किया गया है।’

उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी अगर कोई है तो वह कांग्रेस पार्टी है, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओबीसी से आते हैं और इतने बड़े नेता बने हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *