राहुल गाँधी और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात, अटकलों का बाजार गरम

राहुल गाँधी और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात, अटकलों का बाजार गरम
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की मुलाकात ने सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

राहुल गाँधी और प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच मंगलवार को मुलाक़ात हुई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रशांत किशोर के बीच हुई इस मुलाक़ात ने राजनितिक गलियारों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

राहुल गाँधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात ने सियासी गलियों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

दोनों नेताओं के बीच इस मुलाक़ात में क्या चर्चा हुई यह बात निकलकर सामने नहीं आई। चुनाव से पहले पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर का राहुल और प्रियंका से मिलना उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

वहीँ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली बैठक का हवाला देते हुए अपने 14 जुलाई वाले लखनऊ दौरे में भी परिवर्तन किया है। प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई को लखनऊ पहुचेंगी और “मिशन यूपी” की शुरुआत करेंगी।

प्रियंका गाँधी के कार्यक्रम में अचानक बदलाव और प्रशांत किशोर से मुलाक़ात कांग्रेस की विधानसभा चुनावों को लेकर किसी रणनीति की ओर इशारा कर रही है।

 

popular post

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *