पेगासस, जासूसी मामले में केंद्र सरकार घेरे में, मोबाइल में मिला मालवेयर

पेगासस, जासूसी मामले में केंद्र सरकार घेरे में, मोबाइल में मिला मालवेयर

पेगासस जासूसी मामले में केंद्र सरकार घिरती हुई नज़र आ रही है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चतम न्यायलय में रखी जिस में केंद्र सरकार घिरती नज़र आ रही है.

इस्राईल के कुख्यात जासूसी उपकरण पेगासस द्वारा जासूसी मामले की जाँच कर रहे सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने 29 मोबाइल फोन की जांच की जिसमे से पांच मोबाइल में उसे मालवेयर सॉफ्टवेयर मिला है. हालाँकि कहा जा रहा है कि अभी यह तय नहीं हो पाया कि यह मालवेयर पेगासस ही है.

सुप्रीम कोर्ट में तीन हिस्सों में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने एक हिस्से में कहा कि नागरिकों की निजता के अधिकार की रक्षा के लिए कानून बनाया जाना चाहिए. कमेटी ने पांच मोबाइल की जांच में मालवेयर पाया है, हालांकि, यह तय नहीं हो पाया कि यह पेगासस सॉफ्टवेयर ही है.

कहा जा रहा है कि यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और इसका संशोधित हिस्सा संबंधित पक्ष को भी दिया जाएगा. वहीँ इस जासूसी कांड की जांच के लिए उच्चतम न्यायलय ने जिस कमेटी का गठन किया था उसने अपने रिपोर्ट में केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट द्वारा गठित तकनीकी व सुपर वाइजरी कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्र सरकार ने जांच में सहयोग नहीं किया। पेगासस जासूसी कांड पर अब सुप्रीम कोर्ट चार हफ्ते बाद सुनवाई करेगा

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *