उत्तराखंड के प्रोला में पुलिस सुरक्षा के बीच खुली मुस्लिम दुकानें

उत्तराखंड के प्रोला में पुलिस सुरक्षा के बीच खुली मुस्लिम दुकानें

देहरादून: उत्तराखंड के प्रोला में जहां पिछले कई दिनों से सांप्रदायिक तनाव बना हुआ था और मुस्लिम दुकानों को बंद करने की चेतावनी जारी की गई थी, वहां अब पुलिस प्रशासन की कोशिश से धीरे धीरे शांति बहाल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां धीरे-धीरे सामान्य जनजीवन बहाल हो रहा है और पुलिस सुरक्षा के बीच पिछले 23 दिनों से बंद मुस्लिम दुकानें खुलने लगी हैं।

गौरतलब हो कि प्रोला इलाके में 26 मई को एक नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद मुसलमानों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था। कट्टरपंथी हिंदुओं का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक कथित तौर पर अपहरण के प्रयास में शामिल था। जबकि दूसरे आरोपी के हिंदू होने के बावजूद मुस्लिम दुकानों को बंद करने की चेतावनी जारी की गई थी।

इसके कारण बहुत से मुस्लिम व्यापारी वहां से पलायन करने पर मजबूर हो गए। और जो व्यापारी पलायन नहीं कर सके थे वह अभी तक डर के कारण प्रोला में दुकान नहीं खोल रहे थे लेकिन अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है और पुलिस की मौजूदगी में दुकानें खुलने लगी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम व्यापारियों ने पुलिस सुरक्षा में 8 दुकानें खोल लीं, जबकि कुछ दुकानें अब भी बंद हैं। जो लोग कुछ वर्षों से अस्थाई रूप से अपना धंधा कर रहे थे, वह पहले ही अपनी दुकानें बंद कर इलाके में नफरत का माहौल देखकर अपने गृहनगर लौट गए हैं।

स्थानीय लोगों ने 26 मई को प्रोला में एक नाबालिग लड़की के साथ एक मुस्लिम और एक हिंदू युवक को पकड़ा था। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों लड़के,लड़की को भगाने की कोशिश कर रहे थे और दोनों इस समय जेल में है।इस मामले को हिंदू संगठनों ने ‘लव जिहाद’ की घटना करार दिया था। हिंदू संगठन एलान कर रहे हैं कि इलाके में किसी भी मुसलमान को कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *