भाजपा ज्‍वॉइन करने के लिए 2019 में धनराशि ऑफर की गई थी: पूर्व कांग्रेस विधायक

भाजपा ज्‍वॉइन करने के लिए 2019 में धनराशि ऑफर की गई थी: पूर्व कांग्रेस विधायक

 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने एक इंटरव्यू देते हुए सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिराने के लिए उन्हें कांग्रेस छोड़ने और भाजपा ज्‍वॉइन करने के लिए बड़ी धनराशि की पेशकश की गई थी.

संवाददाताओं से बात करते हुए पाटिल कहा, ‘मेरे सामने भी बड़ी धनराशि की पेशकश की गई थी लेकिन मैंने इस ऑफर स्‍वीकार नहीं किया मैंने बग़ैर ऑफर के भाजपा को ज्‍वॉइन किया है. मैं जितनी राशि चाहता, मांग सकता था लेकिन मैंने पैसा नहीं मांगा. मैंने उनसे लोगों की सेवा करने के लिए मंत्री पद देने को कहा था. ‘

उन्‍होंने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि मुझे मौजूदा सरकार में मुझे मंत्री पद क्‍यों नहीं दिया गया लेकिन मेरे भाजपा के ज्वाइन के समय मुझसे वादा किया गया था कि अगले विस्‍तार में मुझे मंत्री पद दिया जाएगा. बालासाहेब पाटिल ने कहा कि मेरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्‍मई से बात हुई है.’

गौरतलब है कि बालासाहेब पाटिल कर्नाटक की कागवाड सीट से विधायक हैं. वो काफी समय तक कांग्रेस में रहे लेकिन 2019 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे.

बता दें कि कर्नाटक की कागवाड सीट से विधायक पाटिल उन 16 विधायकों में से थे जिन्‍होंने कांग्रेस और जनता दल सेक्‍युलर छोड़कर भाजपा को ज्‍वॉइन किया था. इन 16 विधायकों के अपनी पार्टी छोड़ने के कारण मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी को सत्‍ता गंवानी पड़ी थी.

राज्‍य में पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्‍पा की अगुवाई में सरकार बनने के बाद पाटिल को मंत्री पद दिया गया था. हालांकि येदियुरप्‍पा के इस्‍तीफे और बासवराज बोम्‍मई के सीएम बनने के बाद उन्‍हें (बालासाहेब पाटिल को) मंत्री पद गंवाना पड़ा था.

popular post

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *