कुवैत समेत कई देशों ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को किया रद्द

देश में COVID-19 की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कुवैत (Kuwait) समेत कई देशों ने शनिवार से भारत से आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कुवैत के उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि 24 अप्रैल से प्रभावी भारत से कुवैत आने वाली सभी सीधी कमर्शल उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।

उड्डयन मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारत से सीधे या किसी अन्य देश से वाया आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर कुवैत में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हालाँकि उड्डयन मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि कुवैती नागरिकों उनके प्रथम-डिग्री रिश्तेदारों और उनके घरेलू श्रमिकों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही वो उड़ाने जो माल को कुवैत ले जाती है वो पहले की तरह ही जारी रहेगी।

बता दें कि कुवैत में भारतीय दूतावास के अनुसार दस लाख से अधिक भारतीय कुवैत में रहते हैं।

ग़ौर तलब है इससे पहले, यूके, यूएई, कनाडा और ईरान ने देश में बिगड़ती कोविद -19 स्थिति के बीच भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को अपडेट किए गए रिकॉर्ड 3,46,786 कोरोना वायरस मामलों सामने आएं हैं ।

popular post

भगवान के समक्ष सभी समान हैं: मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी

भगवान के समक्ष सभी समान हैं: मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर मद्रास हाई कोर्ट की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *