भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन कल, मॉरिसन करेंगे 1500 करोड़ के निवेश का एलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन कल, मॉरिसन करेंगे 1500 करोड़ के निवेश का एलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल वर्चुअल शिखर सम्मलेन करेंगे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसर दोनों देश महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे जो ऑस्ट्रेलिया से धातु कोयला और लिथियम प्राप्त करने के लिए भारत की मदद करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के बीच बैठक के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत के कई सेक्टर्स में 1500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में एक समझौता पर भी हस्ताक्षर करेंगे जो ऑस्ट्रेलिया से धातु कोयला और लिथियम प्राप्त करने के लिए भारत की पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगा। सूत्रों की मानी जाए तो भारत-ऑस्ट्रेलिया इस महीने के अंत तक व्यापार समझौता कर लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित होने वाली पहली क्वाड बैठक से पहले अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की थी। उस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीकों पर वार्तालाप की थी।

याद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ 14वीं भारत-जापान शिखर वार्ता में शामिल हुए । फुमियो किशिदा भारत के दो दीन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। इस वार्ता में भारत और जापान ने नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में कदम उठाया है और शनिवार को स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी का विस्तार करने पर सहमति जताई है । इसके तहत ई-वाहनों बैटरी भंडारण और हरित हाइड्रोजन पर जोर दिया जाएगा।

14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई वार्ता के बाद भारत-जापान स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी पर एक बयान भी जारी किया गया।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *