ISCPress

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सैनी सरकार अब 24 फ़सलें एमएसपी पर खरीदेगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सैनी सरकार अब 24 फ़सलें एमएसपी पर खरीदेगी

चंड़ीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के 133 करोड़ के बकाए की माफी का ऐलान किया इसके साथ ही 10 नई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की भी घोषणा की है। जिसके बाद अब हरियाणा सरकार किसानों से 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की ही खरीद करती है।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और अपने सरकार के कामकाज को गिनाया। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि अब तक 14 फसल हम एमएसपी पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई यानी कुल 24 फसलें हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी।

ट्यूबवेलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दी गई
सीएम सैनी ने साथ ही घोषणा की कि 2023 से पहले प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के लिए 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि 27 जून को घोषणा की थी कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगे। 19 जुलाई को पुराने ट्यूबवेल के खराब होने पर दोबारा किसी और जगह पर बोर करना पड़ता हैं, उन ट्यूबवेलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दी गई है।

ट्रांसफार्मर बिजली निगम खर्चे पर बदले जाएंगे
उन्होंने एलान किया कि, किसान जिनके ट्रांसफार्मर बिजली निगमों ने लगाए हैं, उनके खराब होने पर ये ट्रांसफार्मर बिजली निगम खर्चे पर बदले जाएंगे और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ट्यूबवैल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली देशभर की सभी कंपनियां विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी। किसान किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद पाएंगे।

कुरुक्षेत्र से बीजेपी की विजय शंखनाद रैली की शुरूआत रविवार को हुई। इस दौरान ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। 90 की 90 विधानसभा में भव्य रैली करेंगे।

हमने जो मैनिफेस्टो में कहा था वहा पूरा
सीएम सैनी ने कहा कि हमने जो मैनिफेस्टो में कहा था वहा पूरा करने का काम किया है। कांग्रेस हमपर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाती है। उन्होंने (कांग्रेस) किसानों की हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूजंपतियों के नाम कर दिया। हमने किसानों की एक इंच जमीन का अधिग्रहण नहीं किया। यह हमारी सरकार की पारदर्शिता है। सीएम सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग झूठ फैलाने का काम करते हैं। हम सब मिलकर उनको जवाब देंगे।

Exit mobile version