गैर भाजपा शासित राज्य में अगर किसी महंत की संदिग्ध मौत होती तो भाजपा उसे हिंदुत्व पर हमला बताती: राउत

गैर भाजपा शासित राज्य में अगर किसी महंत की संदिग्ध मौत होती तो भाजपा उसे हिंदुत्व पर हमला बताती: राउत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की इलाहाबाद स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके मौत की गुत्थी उलझती चली जा रही है इस मौके पर बरामद हुए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस द्वारा महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में विपक्षी सियासी पार्टियां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेर रही हैं। विपक्षी सियासी पार्टियों का कहना है कि अब तक अगर गैर भाजपा शासित राज्य में इस तरह की घटना घटित होती। तो भाजपा इसे हिंदुत्व पर हमला करार दे देती। लेकिन अब तक इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं ने चुप्पी सधी हुई है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर करारा हमला करते हुए कुछ सवाल उठाए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में योगी सरकार जवाब देही है।

राउत ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि काफी राज जानते थे। इसलिए उनका आत्महत्या करना संदिग्ध नजर आता है। क्योंकि जो इंसान सबका मार्गदर्शन कर रहा हो वो ऐसा नहीं कर सकता। इस मामले में दुख जाहिर करते हुए शिवसेना नेता ने कहा है कि हिंदू समाज के लिए ये बहुत ही दुखद घटना है। शिवसेना के साथ महंत नरेंद्र गिरि का काफी अच्छा रिश्ता रहा है।

शिवसेना सांसद ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि ने हिंदुओं के लिए कई बार आंदोलन का नेतृत्व भी किया है। अगर उनकी मौत के मामले में किसी भी चीज को छुपाने की कोशिश की जा रही है। तो इसकी गहन तरीके से छानबीन की जानी जरूरी है। इसके साथ ही योगी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने ये भी कहा है कि जब पालघर में 2 साधुओं की मौत हुई थी। तो इस घटना पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने सवाल उठाए थे। आज योगी सरकार को भी इन सवालों का जवाब देना होगा।

 

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *