सीआरपीएफ का सम्मान करती हूँ भाजपा की CRPF का नही : ममता बनर्जी

केंद्र सरकार पर पिछले काफी समय से सरकारी मशीनरी एवं संस्थाओं के दुरूपयोग के आरोप लगते रहे हैं लेकिन हाल ही में यह सिलसिला कुछ कारणों को लेकर काफी तेज़ हुआ है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी क्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दुरूपयोग पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह CRPF का सम्मान तो करती हैं लेकिन भाजपा की सीआरपीएफ का सम्मान नहीं करती।

त्रिमूल अध्यक्ष एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ने कूच बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो कैटेगरी बना दीं। सीएम ममता बनर्जी बोलीं कि वे सीआरपीएफ का सम्मान करती हैं, लेकिन भाजपा की सीआरपीएफ का नहीं।

ममता बनर्जी ने कूच बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर सीआरपीएफ के जवान राज्य में मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हम बिना किसी दबाव और पारदर्शिता वाले चुनाव चाहते हैं। लोगों को वोट डालने दिया जाए। सीआरपीएफ को इसमें बाधक नहीं बनना चाहिए।

ममता बनर्जी ने कहा, ”मैं सीआरपीएफ का सम्मान करती हूं, जोकि असली जवान हैं, लेकिन मैं भाजपा की सीआरपीएफ का सम्मान नहीं करती हूं। वह उपद्रव करते हैं। महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। चुनाव आयोग प्रशासन को संभाल रहा है। कृपया गौर करें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी की मौत नहीं हो। मेरा आपसे अनुरोध है कि उन सीआरपीएफ कर्मियों पर नजर रखें जो राज्य में अभी ड्यूटी पर हैं। उन्हें महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे मामले भी हैं, जिनमें केंद्रीय बल के कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *