सरकार संसद को भाजपा मुख्यालय के रूप में मान रही है: अधीर रंजन

सरकार संसद को भाजपा मुख्यालय के रूप में मान रही है: अधीर रंजन

संसद के शीतकालीन सत्र के 15वें दिन सोमवार को संसद के दोनों सदनों में संसद की सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। अधीर रंजन समेत 31 सांसद निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले हफ्ते बुधवार को दो युवकों ने लोकसभा के अंदर घुसकर प्रदर्शन किया और पीला धुआं छोड़ा। इस बहुत बड़ी सुरक्षा सेंध माना गया। विपक्ष ने गुरुवार और शुक्रवार को इस मुद्दे पर दोनों सदनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग की। सरकार ने दोनों सदनों में इस पर चर्चा नहीं होने दी तो हंगामा हुआ।

लोकसभा स्पीकर ने खराब आचरण का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन के 13 सांसदों और राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शेष सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया। विपक्ष का मूड बता रहा है कि वो सोमवार 18 दिसंबर को भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने जा रहा है। दोनों सदनों में 20 से ज्यादा नोटिस देकर इस पर चर्चा की मांग की गई है।

लगातार हंगामे की वजह से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इंडिया गठबंधन के 33 सांसदों को दोपहर बाद निलंबित कर दिया। स्पीकर ने कहा कि निलंबित सांसद सदन में पोस्टर दिखा रहे थे। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के अलावा डीएमके सांसद टी. आर. बालू और दयानिधि मारन और टीएमसी के सौगत रॉय शामिल हैं।

31 सांसदों को शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया, तीन को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया। ये तीन सांसद जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक नारे लगाते हुए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे। इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में पेश किया। बाद में इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

मीडिया से बात करते हुए, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार तानाशाही तरीके से व्यवहार कर रही है और संसद को भाजपा मुख्यालय के रूप में मान रही है। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्ष सरकार के साथ सहयोग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन में हंगामे पर अपनी टिप्पणी में कहा- विपक्ष संसद सुरक्षा सेंध मामले का राजनीतिकरण न करे।

popular post

सऊदी अरब हर मामले में इस्राईल जैसा है, झूठ में भी, आक्रामकता में भी

सऊदी अरब हर मामले में इस्राईल जैसा है, झूठ में भी, आक्रामकता में भी यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *