ब्‍याजखोर के अत्याचार से परेशान परिवार के 5 सदस्‍यों ने लगाई फांसी

ब्‍याजखोर के अत्याचार से परेशान परिवार के 5 सदस्‍यों ने लगाई फांसी

कर्नाटक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ब्याजखोर के उत्‍पीड़न से परेशान परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अत्यधिक ब्याज दरों और उत्पीड़न के कारण कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की घटना हुई, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना तुमकुरु शहर में रविवार रात सामने आई और पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

जांच में पता चला कि परिवार पर आरोपी का 1.5 लाख रुपये बकाया था। तुमकुरु शहर के सदाशिवनगर इलाके में कबाब विक्रेता गरीब साब (36), उनकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके आवास पर लटके हुए पाए गए।

गरीब साब ने अपनी जिंदगी खत्म करने से 5.22 मिनट पहले दो पन्नों का डेथ नोट छोड़ा था और एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे उसी इमारत के भूतल में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को प्रताड़ित किया और उन्हें चरम कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर से विशेष अनुरोध किया। परमेश्वर तुमकुरु जिले के रहने वाले हैं। गरीब साब ने मरने से पहले वीडियो में कहा था कि, ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला कलंदर राक्षस है वह उसकी पत्नी और बच्चों पर अत्याचार करता है और उनके साथ मारपीट करता है। कलंदर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता है।

उन्होंने वीडियो में कहा,“मेरी पत्नी और बच्चे डरते हैं कि अगर मैं मर गया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरी पत्नी और बच्चे भी मेरे साथ आत्महत्या कर रहे हैं। इस संबंध में तिलक पार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *