ईडी का समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है: अरविन्द केजरीवाल

ईडी का समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है: अरविन्द केजरीवाल

आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने का समन जारी किया था जिसे लेकर केजरीवाल ने जवाब दिया है। यह लगातार दूसरी बार है जब केजरीवाल ईडी के समन पर पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। वे विपश्यना केंद्र के लिए एक दिन पहले रवाना हो गए, जहां वे 30 दिसंबर तक रहेंगे।

सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष आज भी पेश होंगे। केजरीवाल ने ईडी के दूसरे समन का जवाब दिया है। जांच एजेंसी को भेजे जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी भी कानूनी समन का जवाब देने को तैयार हूं। उन्होंने जवाब में लिखा है, ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये समन राजनीति से प्रेरित और अवैध है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना सत्र के लिए रवाना हो गए हैं। उन्‍होंने वित्तीय जांच एजेंसी को अपने जवाब में कहा कि वह सभी कानूनी रूप से वैध समन स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि पिछले समन की तरह यह समन भी अवैध है। उन्होंने समन को राजनीति से प्रेरित करार दिया है और इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बिताया है। केजरीवाल ने अपने जवाब में यह भी कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में 21 दिसंबर को अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था। इससे पहले केजरीवाल 2 नवंबर को ईडी के समन में शामिल नहीं हुए थे। इस मामले में ईडी पहले ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पहले 16 अप्रैल को ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए 2 नवंबर को समन जारी किया था, लेकिन वह 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद 18 दिसंबर को ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी करके 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था।

popular post

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में लगी आग

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *