मेरठ में कांवड़ियों का डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया, 5 श्रद्धालुओं की मौत

मेरठ में कांवड़ियों का डीजे हाईटेंशन लाइन से टकराया, 5 श्रद्धालुओं की मौत

मेरठ: शनिवार को मेरठ में हुए एक हादसे में कांवड़ियों को लेकर जा रही एक गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे पूरी गाड़ी में करंट आ गया। इस हादसे में 10 लोग बुरी तरह झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान 5 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर कांवड़ियों के साथ ही कुछ ग्रामीणों ने एकत्र होकर जाम लगा दिया।

डीएम दीपक मीणा ने 5 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की, और कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब रात करीब आठ बजे कांवड़ियों का एक समूह एक वाहन से अपने गांव वापस जा रहा था। गाड़ी का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे 10 कांवडि़ए झुलस गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

उधर, मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। छपार पुलिस थाने के प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को सिसोना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पानीपत के साहिल (24) की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में सोनीपत जिले के 30 वर्षीय विशाल की हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर ट्रक से गिरकर मौत हो गई।

popular post

सऊदी चैनल का इस्राईल के राष्ट्रपति से इंटरव्यू, अरब देशों को संदेश

रियाज़: सऊदी चैनल अल अरेबिया को दिए गए एक इंटरव्यू में इस्राईल राष्ट्रपति हर्जोग ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *