कांग्रेस ने विवादों में घिरने वाले सैम पित्रोदा का इस्तीफ़ा मंज़ूर किया

कांग्रेस ने विवादों में घिरने वाले सैम पित्रोदा का इस्तीफ़ा मंज़ूर किया

देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। देश की लगभग आधी सीटों पर चुनाव वोट डाले जा चुके हैं। इस बीच विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस की तरफ से इसका जिम्मा तो मानों सैम पित्रोदा ने ही ले लिया हो। चुनाव के मोड़ पर जहां बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर बढ़त लेने की कोशिश में जुटे हैं वहीं, सैम ने मानों कांग्रेस की मिट्टी पलीद करने का मन ही बना लिया है। सैम जाने अनजाने कांग्रेस के लिए अपने बयानों से आत्मघाती गोल कर दे रहे हैं।

हाल ही में नस्लीय टिप्पणी कर के विवादों में घिरने वाले सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को कांग्रेस ने तुरंत मंजूर भी कर लिया। इसके बारे में कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

अभी विरासत कर का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ था कि अब सैम पित्रोदा ने देश में पूर्वोत्तर के लोगों की तुलना चीन से कर दी। बयान पर हंगामा मचने के बाद आखिरकार उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब सैम ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इस नस्ली टिप्पणी से पहले सैम पित्रोदा विरासत कर, राम मंदिर निर्माण के अलावा 2019 के चुनावों में सिखों के नरसंहार की घटना पर भी विवादित बयान दे चुके हैं।

बुधवार को पित्रोदा का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने भारत के पूर्वी इलाकों में रहने वाले भारतीयों के चाइनीज लोगों और दक्षिण भारतीय लोगों के अफ्रीकन लोगों जैसे दिखने की बात कही थी। इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पित्रोदा पर जमकर हमला किया, जिसपर कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी और पार्टी ने खुद को पित्रोदा के बयान अलग कर लिया। पित्रोदा के बयान को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा कि इससे नॉर्थ ईस्ट और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles