भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता एक महत्वपूर्ण कदम: ईरान

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादेह ने भारत और पाकिस्तान के पिछले सप्ताह संघर्ष विराम समझौते पर बात करते हुए कहा कि ये समझौता दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति और स्थिरता की तरफ़ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों देश आगे भी ऐसे ही कदम उठाएगें जिससे क्षेत्र की शांति हो और क्षेत्र स्थिरता और कल्याण की ओर बढ़ सके।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि उन्होंने 24 फरवरी की मध्यरात्रि से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का पालन करना शुरू कर दिया है।

ग़ौर तलब है कि दोनों देशों की सेनाओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO), लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह संघ और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल नौमान ज़कारिया के बीच 22 फरवरी को अपनी स्थापित हॉटलाइन पर चर्चा हुई।

एक ऑडियो बयान में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सुरक्षा मामलों के सलाहकार, मोईद यूसुफ ने कहा था कि संघर्ष विराम पीछे-पीछे चलने वाली बातचीत का परिणाम है ।

बता दें कि दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि हॉटलाइन संपर्क और बॉर्डर फ्लैग मीटिंग के मौजूदा तंत्र का उपयोग किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को हल करने के लिए किया जाएगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *