चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर आप ने लगाया धांधली का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर, आप का चुनाव अधिकारी पर धांधली का आरोप

भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी को आसानी से हरा दिया। यह लड़ाई इंडिया गठबंधन के दोनों दलों की एकजुटता से मुश्किल लग रही थी लेकिन भाजपा ने बाजी मार ली। मेयर चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था।

समझौते के तहत AAP ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर मेयर पदों के लिए अपने उम्मीवार चुनावी मैदान में उतारे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी को वोटिंग होने वाली थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे छह फरवरी तक के लिए टाल दिया था।

चुनाव टालने के फैसले को मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया। हालाँकि, इस कदम का कांग्रेस और आप के पार्षदों ने विरोध किया। अनिल मसीह को स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद पीठासीन प्राधिकारी फिर से नियुक्त किया गया है।

चुनाव टलने पर AP सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर तंज कसते हुए आरोप लगाया था कि, भाजपा पहले चुनाव सचिव को बीमार करती है फिर पीठासीन अधिकारी को बीमार करती है और फिर चुनाव रद्द करती है। आप ने रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए हैं।

आप के पार्षद कमलप्रीत ने कहा कि वोटों को कैंसिल किया गया है। ये धोखा है। आठ वोट कैंसिल किए गए हैं। क्यों वोट कैंसिल किए गए, ये नहीं बताया गया। वहीं एक अन्य पार्षद ने कहा कि बड़ी धांधली हुई है। ऐसे होगा तो हर जगह बीजेपी ही जीतेगी। 8 वोट कैंसिल कर दिया गया। ये काला दिन है।

popular post

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *