यात्री विमान में धुआं भरने की वजह से हुई आपात लैंडिंग

यात्री विमान में धुआं भरने की वजह से हुई आपात लैंडिंग

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़ी खबर आ रही है कि एक उड़ान के दौरान केबिन में धुआं भर जाने की वजह से एक यात्री विमान को सुरक्षित वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गयी है।

भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 2962 शनिवार सुबह जबलपुर शहर के रास्ते में थी, जब विमान के चालक दल ने 5000 फीट की ऊंचाई पर केबिन में धुआं देखा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया है कि पायलट ने केबिन में धुआं देखकर विमान को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया। फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारी गई और यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट से स्पाइसजेट ने लगभग सुबह 6:15 बजे उड़ान भरी और फिर तक़रीबन 45 मिनट बाद 7 बजे वापस लौट आयी। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में विमान में धुआं और कागज झूलते हुए यात्रियों को धुएं से बचाने की कोशिश करते हुए भी दिखाया गया है।

विमान में सवार सौरब छाबड़ा ने एएनआई को बताया कि “विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद, विमान में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि यात्री सांस नहीं ले पा रहे थे।” उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘अब स्पाइसजेट असुरक्षित लगती है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 15 दिनों में स्पाइसजेट की यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। 19 जून को पटना में उनकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई जब उनके इंजन में आग लग गई थी जिस समय विमान में लगभग 185 यात्री सवार थे।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *