भारत, ईरान से कच्चा तेल ख़रीदने को तैयार: रिपोर्ट

भारत, ईरान से तेल ख़रीदने को तैयार,  इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स ग्रुप के एक रिपोर्टर के अनुसार भारतीय ऑइल रिफ़ाइनरियां ईरान से 2021 के आख़िर तक कच्चा तेल ख़रीदने की जुगत में हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक़ भारत की ऑइल रिफ़ाइनरियों ने अमेरिका के मना करने के बाद से ईरान से कच्चा तेल ख़रीदना रोक दिया था, लेकिन ट्रंप सरकार ने 2018 में 5 यूरोपीय देशों की मौजूदगी में बरजाम अनुबंध के तहत लगने वाले प्रतिबंध से ख़ुद को किनारे कर लिया।

बाइडन सरकार डायरेक्ट पिछले कुछ हफ़्तों से वियना ऑस्ट्रिया में होने वाली मीटिंग में शामिल होकर परमाणु कार्यक्रम और दोनों देशों के बीच कुछ दूसरे मामलात पर चर्चा कर रही है।

रिपोर्ट बताती हैं कि दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही हैं लेकिन अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची हैं।

भारतीय ऑइल कार्पोरेशन ने कहा: भारत की बड़ी ऑइल रिफाइनरियां जैसे भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने ईरान से तेल ख़रीदने की बातचीत के चलते दूसरे देशों से तेल ख़रीदना कम कर दिया है, इन ऑइल रिफाइनरियों ने यह भी कहा कि ईरान से तेल लेना तभी सम्भव होगा जब पाबंदियां हट जाएं और असली क़ीमत में तेल मिले।

अमेरिकी प्रतिबंध से पहले ईरान के लिए भारत सबसे बड़ा तेल के निर्यात का बाज़ार था, और चीन के बाद भारत ही सबसे अधिक तेल ईरान से ख़रीदता था, अमेरिकी प्रतिबंध के बाद भारत ने ईरान से तेल ख़रीदना बंद कर दिया था, लेकिन चीन पहले की तरह अभी भी ईरान से तेल ख़रीद रहा है।

इसके अलावा ईरान कच्चे तेल के आयात निर्यात को बढ़ाने के लिए वीन में होने वाले समझौते पर निगाहें जमाए हुए है और उसके लिए ख़ुद को तैयार कर रहा है।

popular post

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर हातमी

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *