केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक ‘धब्बा’ है: उमर अब्दुल्ला

केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक ‘धब्बा’ है: उमर अब्दुल्ला

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल गुरुवार शाम (21 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है और विपक्षी नेताओं ने इस कदम को गलत तथा असंवैधानिक करार दिया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक ‘धब्बा’ है और यह आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल की घबराहट को दर्शाता है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है।

उन्होंने हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए लिखा कि हेमंत सोरेन की ही तरह अरविंद केजरीवाल के साथ भी अन्याय किया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है। आगे उनका कहना है कि बीजेपी का यह अत्याचार भारत गठबंधन की जीत को और मजबूत कर रहा है, उनकी निरर्थक गिरफ्तारियों से हमारे संकल्प को बढ़ावा मिल रहा है, बीजेपी की यह हरकत उसके असली रंग को दिखाता है।

अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में लिखा, ”ऐसी तैसी डेमोक्रेसी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सत्तारूढ़ दल द्वारा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने के बावजूद उनकी घबराहट को दर्शाती है। लोकसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले एक मौजूदा विपक्षी मुख्यमंत्री को एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र पर एक धब्बा है।”

इस बीच राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिवार से भी फोन के जरिए बातचीत भी की और उनके पूरे परिवार को इस बात से आश्वस्त किया कि कांग्रेस की पूरी पार्टी आपके परिवार के साथ है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी आज शुक्रवार को केजरीवाल के परिवार से मुलाकात कर कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि बीजेपी यह सब लोकसभा चुनाव में अपनी हार के डर से कर रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यह शर्मनाक दृश्य आजाद भारत में पहली बार देखने को मिल रहा है।

popular post

नेतन्याहू इज़रायल के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी को जन्म दे रहे हैं: हिब्रू मीडिया

नेतन्याहू इज़रायल के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी को जन्म दे रहे हैं: हिब्रू मीडिया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *