भारत ने ब्राज़ील भेजी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, ब्राजीली राष्ट्रपति ने जताया आभार

भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है साथ ही दुनियाभर के कई देशों की मदद भी कर है है

इसी सिलसिले में भारत ने ब्राजील को कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की पहली खेप भेजी. ये वैक्सीन जब आज सुबह ब्राज़ील पहुंची तो ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोललसोनारो ने कृषि जताते हुए ट्वीट कर भारत का आभार जताया है.

ब्राजीली राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में हनुमान जी की संजीवनी बूटी ले जाते हुए फोटो साझा करते हुए धन्यवाद भारत लिखा है और पीएम मोदी का आभार जताया है.

ब्राज़ील के राष्टपति ने दोनों देशों को एक प्रमुख भागीदार बताते हुए लिखा,

“नमस्कार, प्रधानमंत्री @narendramodi..ब्राजील ऐसे प्रयासों में शामिल होकर वैश्विक बाधा को दूर करने के लिए एक महान भागीदार होने के लिए सम्मानित महसूस करता है.. भारत से ब्राजील टीकों का निर्यात कर हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद. Dhanyavaad!”

 

ब्राज़ील के राष्टपति के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते लिखा कि भारत स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में सहयोग जारी रखेगा. उन्होंने लिखा, “यह सम्मान हमारा है, राष्ट्रपति @jairbolsonaro… कोविड -19 महामारी से एक साथ लड़ने में ब्राजील एक विश्वसनीय भागीदार होना चाहिए. हम स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर अपना सहयोग जारी रखेंगे.”

बता दें कि भारत ने शुक्रवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 20 लाख खुराक ब्राजील को भेजी है. कोविशील्ड वैक्सीन एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है और इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है.

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *