कोविड-19 से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को हुआ नुकसान, साल 2020 का प्रदर्शन 74 वर्षों में सबसे खराब

रायटर्स की खबर के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद साल 2020 में सबसे बुरा समय देखा क्योंकी कोविड 19 महामारी ने व्यापार ओर उपभोक्ता निवेश को प्रभावित किया जिस कारण अनेकों अमेरिकी नागरिक बेरोज़गार होकर गरीबी का शिकार हो गए।

वायरस से लड़ने के लिए टीकों के वितरण पर अर्थव्यवस्था की संभावनाएं प्रबल हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर की वसूली योजना की बात कही थी लेकिन कुछ सांसदों ने दिसंबर के अंत में सरकार द्वारा लगभग 900 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि प्रदान करने के बाद मूल्य बढ़ा दिए।

दीसे का कहना है कि अगर जल्दी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो हमे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है जिससे अमेरिकियों के लिए रोज़गार पैदा करके दुबारा अपने पैरों पर खड़ा होना और मुश्किल हो जाएगा।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक अर्थव्यवस्था अपने पूर्व महामारी स्तर तक पहुंच सकती है।

न्यूयार्क में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमी के अमरीकी अर्थशास्त्री ग्रेगोरी देको का कहना है कि हम 2021 में उपभोक्ता खर्च में वृद्धि की उम्मीद करते हैं,साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका जुलाई माह तक लगभग दो तिहाई अमेरिकियों तक पहुंच जाएगा और इस साल बसंत ऋतु तक रोज़गारों में भी काफी तेज़ी आएगी।

शिकागो विश्वविद्यालय और नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा किए गए एक सर्वे में दिखाया गया है कि 2020 के आखरी 6 महीनों में गरीबी 2.4 प्रतिशत बढ़कर 11.8% हो गई है।

पेन्सिलवेनिया के वेस्ट चेस्टर में मूडीज एनालिटिक्स के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री रेयान स्वीट ने कहा कि श्रमिक बाजार इस बार शीतकाल में मुश्किलों से जूझ रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आगे बेहतर समय आएगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *