अमेरिकी दूत से मिले श्रृंगला: कोविड से निपटने में सहयोग पर चर्चा की

अमेरिकी दूत से मिले श्रृंगला: कोविड से निपटने में सहयोग पर चर्चा की, भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और संयुक्त राज्य अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत डैनियल बी स्मिथ ने बुधवार को एक बैठक करके भारत-अमेरिका संबंधों, दोनों देशों के क्षेत्रीय मुद्दों और भारत के संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के सहयोग पर चर्चा की।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों देशों के बीच चल रही COVID-19 स्थिति, टीकों की आपूर्ति और महामारी से निपटने में सहयोग पर भी विचार साझा किए गए हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत डेनियल बी स्मिथ के साथ भारत-अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग के बारे में एक उत्पादक बैठक की जिसमे COVID-19 स्थिति, टीकों की आपूर्ति और महामारी से निपटने में सहयोग पर भी चर्चा की गई”

भारत सरकार देश में अधिक उत्पादन या विदेशों से आपूर्ति के माध्यम से देश में टीकों (COVID-19) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। भारत बाइडन प्रशासन के साथ ये सुनिश्चित करने के लिए लगा हुआ है कि भारत में वैक्सीन निर्माण के लिए आवश्यक सामान आसानी से उपलब्ध हों।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुवात में अमेरिका ने भारत को वैक्सीन के लिए कच्चा माल भी देने को मना कर दिया था लेकिन बाद में वो वैक्सीन से लिए कच्चा माल देने को राज़ी हो गया था साथ ही अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी कोविड महामारी के इस संकट काल में भारत के साथ सहयोग की बात कही थी.

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *