इस्तांबुल वार्ता के बाद पुतिन से मुलाक़ात कर सकते हैं ज़ेलेन्स्की

इस्तांबुल वार्ता के बाद पुतिन से मुलाक़ात कर सकते हैं ज़ेलेन्स्की

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है। बेलारूस के बाद अब इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए वार्ता चल रही है।

इस्तांबुल वार्ता को लेकर यूक्रेन के वार्ताकारों का कहना है कि यह वार्ता सार्थक रही है और इस्तांबुल वार्ता के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ज़ेलेन्स्की के बीच मुलाकात हो सकती है।

यूक्रेन के वार्ताकारों ने कहा है कि अगर रूस के साथ बातचीत में हमें सुरक्षा गारंटी मिलती है तो यूक्रेन किसी सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं होगा। यूक्रेनी वार्ताकार के अनुसार यूक्रेन ने रूस के साथ बातचीत में सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ स्थिति अपनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसका मतलब यह है कि ना तो यूक्रेन किसी होस्ट बेस में शामिल होगा और ना ही किसी मिलिट्री एलाइंस का हिस्सा बनेगा।

कहा जा रहा है कि इस्तांबुल में हुई सार्थक वार्ता के बाद ही रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन में अपनी सैन्य गतिविधियों में कमी लाते हुए राजधानी कीव और चेर्निहाइव के इलाकों से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। रूस ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव के आस पास समेत उत्तरी यूक्रेन में अपनी सैन्य गतिविधियों को कम करेगा।

रूस के उप रक्षा मंत्री एलेग्जेंडर फॉमिन ने कहा है कि यूक्रेन के साथ नॉन न्यूक्लियर स्टेटस और न्यूट्रेलिटी पर समझौते की तैयारी के लिए चल रही बात व्यवहारिक दिशा में आगे बढ़ रही है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम कीव और चेर्निहाइव के इलाकों में अपनी सैन्य गतिविधियों को कई गुना कम करने का निर्णय ले रहे हैं।

मुख्य वार्ताकार व्लादीमीर मेडिंस्की ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में जारी यह वार्ता सार्थक रही है। यूक्रेन के प्रस्ताव को राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के समक्ष पेश किया जाएगा। पुतिन निकट भविष्य में यूक्रेन के नेता जेलेंस्की से मुलाकात कर सकते हैं।

व्लादीमीर मेडिंस्की ने कहा कि आज की सार्थक बातचीत के बाद हमने इस संघर्ष के समाधान का प्रस्ताव दिया है और एक दूसरे से सहमति जताई है। जिसके अनुसार दोनों देशों के विदेश मंत्री के सुलह समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ दोनों देशों के नेताओं की बैठक भी हो सकती है।

इस बीच यूक्रेन की ओर से वार्ता में शामिल वार्ताकारों ने कहा है कि हमने रूस के समक्ष सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ स्थिति अपनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसका सीधा सा अर्थ यह होता है कि हम किसी मिलिट्री गठबंधन में शामिल नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles