पुतिन में परमाणु बम की बात करने की भी हिम्मत न होती

पुतिन में परमाणु बम की बात करने की भी हिम्मत न होती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस यूक्रेन युद्ध पर बयानबाज़ी करते हुए कहा है कि अगर वह आज भी अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो पुतिन में परमाणु बम की बात करने की भी हिम्मत नहीं होती।

अपनी अटपटी हरकतों और ऊल जलूल बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर वह आज भी अमेरिका की कमान संभाल रहे होते तो रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन में इतनी हिम्मत भी नहीं होती कि वह अपनी ज़बान पर परमाणु शब्द भी ला सकें।

सोमवार को प्रकाशित होने वाले एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि पुतिन हमेशा एन शब्द का प्रयोग करते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है। हालांकि रूस ऐसा काम करने नहीं जा रहा है लेकिन फिर भी यह धमकी भी स्वीकार्य नहीं है क्योंकि इससे डर और भय फैलता है ,और जैसे-जैसे भय फैलता है वह इस शब्द का और प्रयोग करते हैं। यही कारण है कि वह समय-समय पर परमाणु हमलों की बात करते हैं।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने पश्चिमी जगत को डायरेक्ट परमाणु हमलों की धमकी नहीं दी है लेकिन यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य अभियान के शुरू होते समय उन्होंने कहा था कि जो कोई देश हमारी राह में बाधा उत्पन्न करना चाहेगा उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जैसे इतिहास में पहले कभी नहीं देखें होंगे।

पुतिन ने इस से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति से बात करते हुए भी कहा था कि रूस और नाटो के बीच युद्ध हुआ तो कोई भी निर्णायक जीत हासिल नहीं कर पाएगा। जिससे बहुत से विश्लेषकों ने यह नतीजा निकाला था कि वह अपरोक्ष रूप से परमाणु युद्ध की ओर संकेत कर रहे हैं।

बता दें कि रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं लेकिन अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने इंटरव्यू में एंकर से कहा कि मैं परमाणु हथियारों के बारे में एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे पास तुमसे बहुत ज्यादा परमाणु हथियार हैं। हम तुमसे बहुत शक्तिशाली हैं। अब तुम ऐसे शब्दों का और प्रयोग नहीं कर सकते। ट्रम्प ने कहा कि तुम अब और अधिक परमाणु शब्द का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते हो और अगर ऐसा किया तो संकट खड़ा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles