अमेरिका से वार्ता या टकराव हर स्थिति के लिए रहें तैयार

अमेरिका से वार्ता या टकराव हर स्थिति के लिए रहें तैयार  अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंध सदैव तनावपूर्ण रहें हैं।

अमेरिका से संबंधों में जारी तनाव के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सत्ताधारी पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में कहा है कि हमें अमेरिका से टकराव या वार्ता हर स्थिति के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

उत्तर कोरियाई नेता की यह टिप्पणी अमेरिका की ओर से परमाणु संकट पर बातचीत के प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिए जाने के बाद महीनों बाद सामने आई है।

हालांकि यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने अमेरिकी नेता जो बाइडनको संबोधित किया है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार न्यूज़ एजेंसी ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में इस देश के प्रति अमेरिकी प्रशासन की नीतियों का विस्तृत विश्लेषण करते हुए बाइडन की नीतियों पर विस्तार से रोशनी डाली।

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन ने केंद्रीय समिति को संबोधित करते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया को अमेरिका से बातचीत या टकराव के लिए तैयार रहना होगा।

हालांकि किम जोंग उन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका से टकराव की संभावना अधिक है और हमें उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *